पन्ना कांग्रेस कमेटी को सौंपा तिरंगा झंडा: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जिले से भी जाएंगे कांग्रेसी, समर्थन में निकाली उप यात्रा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Katni
- Congressmen Will Also Go From The District To Join Bharat Jodo Yatra, A Sub yatra Taken Out In Support
कटनी35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने के लिए जिले में भी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के कटनी प्रभारी विजेंद्र मिश्र, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिथलेश जैन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर की उपस्थिति में पन्ना कांग्रेस कमेटी को तिरंगा ध्वज सौंपकर यात्रा को आगे बढ़ाया गया।
कटनी पहुंची यात्रा में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सोनी, मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी गुड्डू, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश गर्ग एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, सरपंच कल्लू दास बैरागी, पूर्व पार्षद अरुण कनौजिया, पार्थ समाधिया, अज्जू सोनी, दिनेश गौतम, कल्याण सिंह, उजियार सिंह, अशोक गर्ग, समुंदर सिंह, जितेंद्र चैबे, गणेश सिंह, बृजेश गुप्ता, मंगल सिंह, उदय सिंह, ब्रजेश मौर्य, मोनू यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Source link