मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर को उज्जैन आएंगे: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे

[ad_1]

उज्जैन44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर को शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महाकाल कॉरिडोर का अवलोकन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही प्रतिष्ठित संतों के सानिध्य में होने वाले प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण और कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे।

8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे-

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे शहर में पहुंचेंगे। यहां पर वे सब से पहले नरसिंह घाट के समीप शंकराचार्य मठ के पास समन्वय परिवार के आश्रम में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। समन्वय परिवार के अध्यक्ष वह छत्रसाल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टीआर थापक ने बताया अनावरण अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, चिदानंद महाराज, अखिलेशनंद महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन सहित उज्जैन समन्वय परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहेंगे।

विशिष्ट संतो के होंगे प्रवचन-

नरसिंह घाट के समीप समन्वय परिवार के आश्रम के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात होटल अथर्व में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के शिष्य अवधेशानंद गिरी महाराज श्री राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज चिदानंद महाराज और अखिलेशानंद महाराज के प्रवचन होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान महाकाल कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को ही श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के कार्य के प्रथम चरण में कॉरिडोर का अवलोकन भी करेंगे। गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर कॉरिडोर का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button