पत्नी सब्जी लेकर लौटी, पति फंदे पर लटका मिला: तीन बच्चो के पिता ने की आत्महत्या

[ad_1]

उज्जैन44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना अंतर्गत मंगलनगर में रहने वाले एक परिवार की महिला शुक्रवार शाम को बाजार से सब्जी लेकर घर लौटी तो देखा की उसका पति फांसी के फंदे पर लटका था। पति को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मंगल नगर निवासी विजेन्द्र पिता गणपत भाटी उम्र 40 वर्ष मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार शाम को उसकी पत्नी पिंकी सब्जी लेने बाजार गई थी। पिंकी जब वापस घर लौटी तो देखा की कमरे में विजेन्द्र फांसी पर लटका है। लोगों की मदद से विजेन्द्र को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुमारिया सोनकच्छ का रहने वाला है उसके तीन बच्चे भी है। विगत छह महिने पहले ही मृतक मंगलनगर में किराए के मकान में रहने आया था। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। बताया गया कि मृतक मजदूरी करता था और आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया होगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button