Chhattisgarh
पत्थलगांव से अम्बिकापुर जाने वाली राजधानी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त
घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा उपचार
जशपुरनगर 22 सितम्बर I जशपुर जिले के विकासखड्डड पत्थलगांव के ग्राम गोंडी में आज शाम लगभग 4 बजे पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही राजधानी बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई है।
पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मृत्यु हुई है व 4 व्यक्ति घायल हुए है। उन्होंने बताया कि घायल मरीजों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में किया जा रहा है।
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर घायल मरीजों की सहायता कर रही है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने एसडीएम पत्थलगांव और स्वास्थ्य अमला को घायल मरीजों का बेहतर इलाज व मदद करने के निर्देश दिए है।
Follow Us