पति पत्नी का जान से मारने का प्रयास, ग्राम केरा में सामने आई घटना –

जांजगीर,24 अगस्त। जिले के ग्राम केरा में पति पत्नी को जान से मारने के ईरादे से रात के अंधेरे में दो लोग घुसे और उनका गला रेतने लगे। हालांकि सही समय पर उनकी नींद खुल गई जिसके बाद दोनों फरार हो गए। जान से मारने का प्रयास करने वालों में से एक ही पहचान अशोक के रुप में हुई है,जो ग्राम कोसा का निवासी है और महिला का भाई है। नवागढ़ थाने में मामले की शिकायत की गई है।जांजगीर जिले के ग्राम केरा स्थित अपने घर पर सो रहे पति पत्नी का गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि सही समय पर दोनों की नींद खुल गई और उन्होंने दोनों को मारकर भगा दिया। दोनों में से एक ही पहचान ग्राम कोसा निवासी अशोक के रुप में हुई है,जो महिला का भाई और हाल ही में जेल से छूटकर लौटा है। दोनों ने किन कारणों से दंपत्ति को मारने का प्रयास किया इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल नवागढ़ पुलिस से मामले शिकायत की गई है। अपराध कायम कर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

रात के अंधेरे में हुई इस घटना से पति पत्नी काफी डरे हुए है। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि एक भाई अपनी बहन और जीजा के खून का प्यास हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Back to top button