पति की तलाश में दर-दर भटक रही पत्नी: पत्नी को मायके में छोड़ ऑफिस के लिए निकला था नगर निगम कर्मचारी, लापता

[ad_1]
ग्वालियरएक घंटा पहले
पति की तलाश में डेढ़ महीने की बेटी को गोद में लेकर थाने में भटकती मोनिका
- जनकगंज थाना में पत्नी ने कराई गुमशुदगी
आठ माह की गर्भवती और अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर एक पत्नी पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। महिला का पति पांच दिन पहले उसे मायके में छोड़कर अपने दफ्तर (नगर निगम कार्यालय) के लिए निकला था, लेकिन फिर घर लौटा ही नहीं। करवाचौथ पर जहां महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखें हुई थीं वहीं यह पत्नी भूखी-प्यासी थाने में बैठी पति को तलाशने की गुहार लगा रही थी।
पति नगर निगम में कर्मचारी (क्लर्क) है। घटना 10 अक्टूबर सुबह 10.45 बजे की है। दो दिन पति का इंतजार करने के बाद पत्नी जनकगंज थाने पहुंची है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नगर निगम कर्मचारी की तलाश की जा रही है।

लापता नगर निगम कर्मचारी मनीष
पांच दिन से लापता है नगर निगम कर्मचारी
शहर के जनकगंज स्थित छत्री मंडी निवासी मनीष गर्दे नगर निगम में कर्मचारी हैं। वह जनसंपर्क कार्यालय में बतौर क्लर्क पदस्थ हैं। पत्नी मोनिका व डेढ़ साल की बेटी के साथ छत्री मंडी में निवास करते हैं। 43 वर्षीय मनीष 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 10:45 बजे ऑफिस के लिए निकला था। साथ में वह पत्नी को लेकर उसके मायके में छोड़ कर ऑफिस निकल गया था। उसी दिन शाम 5 बजे मोनिका की पति से फोन पर करवा चौथ का सामान लेने जाने के लिए बात हुई थी फिर फोन बंद हो गया। फोन बंद होने पर उसे लगा कि मनीष किसी काम में व्यस्त हो गया होगा। उसने सोचा रात तक वापस आ जाएगा, लेकिन वह पूरी रात नहीं आया। इस पर मोनिका ने अपने स्तर पर 2 दिन तक उसकी तलाश की। उसने ऑफिस में जाकर उसके अधिकारियों से पूछा तो उनका कहना था कि वह नौकरी पर आया तो था लेकिन जल्दी घर चला गया था। रिश्तेदार से पूछताछ की तो उनको भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। महिला ने जनकगंज, पड़ाव थाने और एसपी ऑफिस के कई चक्कर लगाए लेकिन महिला की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। खास बात यह है कि महिला 8 महीने की गर्भवती है और अपनी डेढ़ साल की बेटी राधा को लेकर पति को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही थी। जिसके बाद महिला एक बार फिर जनकगंज थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए घर के आस-पास और ऑफिस के बाहर लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं जिससे नगर निगम कर्मचारी की जानकारी जुटाई जा सके।
रोते हुए कहा-मायके छोड़ कर गए फिर नहीं लौटे
लापता नगर निगम कर्मचारी की पत्नी मोनिका का कहना है कि सोमवार को 10:45 बजे उसका पति उसे लेकर नौकरी की निकला था। रोज की तरह उसे उसके मायके छोड़ कर वह चला गया था लेकिन शाम तक वह नहीं वापस आया। उसने पति के फोन पर कॉल किया लेकिन फोन बंद जा रहा था, उसे लगा कि वह किसी काम में व्यस्त होंगे और रात तक आ जाएंगे। पति काे ढूंढने का उसने बहुत प्रयास किया। ऑफिस जाकर भी पूछा तो पता चला कि वह ऑफिस तो गए थे, लेकिन जल्दी घर जाने की कहकर निकल गए थे। जब रिश्तेदारों उनके दोस्तों से पूछा तो कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। जनकगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
CCTV से नगर निगम कर्मचारी की तलाश की जा रही है
जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है कि एक महिला ने थाने आकर शिकायत कर बताया है कि उसका पति उसे मायके छोड़कर 10 अक्टूबर 2022 को नगर निगम ऑफिस अपने दफ्तर काम पर गया था लेकिन वापस लौट कर नहीं आया है। महिला प्रेग्नेंट है इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। ऑफिस और घर के आस-पास लगे CCTV कैमरा से उसके पति की तलाश की जा रही है। नगर निगम दफ्तर में भी जाकर जानकारी जुटा रहे हैं।
Source link