पटाखों पर महंगाई का असर: बाजारों में 40% महंगे हुए पटाखे, दीपावली पर आतिशबाजी की चमक पड़ेगी फीकी

[ad_1]
![]()
विदिशा37 मिनट पहले
रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजारों में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है। दिवाली के मौके पर देशभर में जमकर आतिशबाजी की जाती है। कोरोना महामारी का संकट होने से दिवाली का पर्व शांति से मनाया था। इस बार लोग दुगने उत्साह के साथ दीपावली पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन महंगाई ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।
एक ओर जहां हर सामान महंगा हो गया है, तो वहीं पटाखों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। फटाखे 40 परसेंट महंगे हो गए हैं, जिससे कम लोग ही पटाखे खरीदने के लिए मार्केट पहुंच रहे हैं। जिसके कारण पटाखों की गूंज इस बार कम सुनाई देगी।
विदिशा के फटका मार्केट में 100 से ऊपर दुकानें लगी हुई, लेकिन मार्केट में एक्का दुक्का दुकानों पर लोग पटाखें खरीदते दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण है कि पटाखे काफी महंगे हो गए है। दुकानदार विजय जैन ने बताया की पिछले साल की तुलना में करीब 40 फीसदी से अधिक दाम हो चुके है।
दीपावली के पहले से लोग पटाखे ले जाते थे लेकिन इस बार कम लोग ही आ रहे हैं, जिसके चलते व्यापारी मायूस हो रहे है। पटाखा दुकानदार महेश ने बताया है की फाटखों के साथ हर चीज महंगी हो गई है। जहां पहले दुकान लगाने के लिए कम रुपए लगते थे, तो वहीं इस बार ज्यादा रुपए देने पड़े। फटखा खरीदने के लिए आए लोगों ने बताया कि पहले बहुत लोग फटाखे ले जाते थे, लेकिन इस बार महंगाई के कारण कम ही बिक रहे है।
Source link




