थांदला में बोले BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा: नगरीय निकाय में मिली सफलता, जनजातीय वोटर हमारे साथ है

[ad_1]
झाबुआ5 घंटे पहले
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को झाबुआ जिले के थांदला में पहुंचे थे। यहां बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्य समिति बैठक में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। वीडी शर्मा ने कहा है कि 2023 और 2024 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को अच्छी सफलता मिली है। नगरीय निकाय की सफलता को मंजिल नहीं मानते हुए कार्यकर्ता 2023 की तैयारी में जुट जाएं, प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं तक जन-जन और घर-घर तक पहुंचाए।
अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर, ओमप्रकाश धुर्वे, गजेंद्र पटेल, झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, पेटलावद की पूर्व विधायक निर्मला भूरिया समेत बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मंच पर वीडी शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें झाबुआ की पगड़ी और झूलड़ी पहनाई गई और तीर कमान भेंट किए गए।
मध्य प्रदेश की 47 आदिवासी सीटों पर 2018 के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और यह 47 सीटें इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी पार्टी की सरकार बनेगी या नहीं इसको यह 47 आदिवासी सीटें तय करती है। इसलिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही आदिवासी सीटों पर फोकस करती है। झाबुआ जिले की बात करें तो जिले की तीनों सीटें बीजेपी हार चुकी है, तीनों सीटों पर फिलहाल कांग्रेस विधायक हैं।
Source link