पंजाब के बैंड पर हैरतअंगेज तलवारबाजी: खंडवा में गुरुनानकदेव के 553वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, गुरुमय हुआ शहर

[ad_1]

खंडवा5 घंटे पहले

खंडवा में गुरुनानकदेव के 553वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, गुरुमय हुआ शहर।

सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरूनानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को सिक्ख समाज ने विशाल नगर कीर्तन निकाला। श्री गुरुनानकदेव जी का 553वां प्रकाश पर्व समाजजनों द्वारा नगर में धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नगर कीर्तन में पंजाब के बैंड पर गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाएं, तलवारीबाजी देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। बच्चे घुड़सवार तो युवा तलवार घूमाते रहे। महिलाओं ने कीर्तन पाठ किया। पूरा शहर गुरुमय हो गया।

गुरु नानकदेव जी के तीन सिद्धांत हैं, नाम जपो, कीरत करो और वंद चखो। एक ईश्वर और ईश्वर नाम के जप का उपदेश दिया। कीर्तन में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा व बुजुर्ग श्वेत रंग के परिधानों में नजर आए। इस दौरान अलग-अलग कीर्तन कर रहे महिला-पुरुषों द्वारा गाए जा रहे कीर्तनों से मार्ग गुंजायमान हो रहा था। गतका दल आकर्षण का केंद्र रहा। गतका दल ने हैरतअंगेज करतब व शौर्य कला का प्रदर्शन किया। फंदर व चक्कर घुमाना, तलवारबाजी आदि इस तरह के कई अद्भुत व रोमांचक करतब देखने को मिले।

फोटो में देखिए प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन…

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button