न बढ़ती महंगाई का कोई उपाय,न बेरोज़गारी रोकने का प्रयास-जनता के मुद्दों से दूर बजट – पंकज शुक्ला, जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा युवा कांग्रेस

जांजगीर चांपा। पेश किए गए बजट में आम जनता की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोज़गारी पर ठोस पहल का पूरी तरह अभाव दिखाई देता है। देशभर में लगातार बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट बिगड़ चुका है, लेकिन महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी योजना सामने नहीं रखी गई।
वहीं दूसरी ओर, रोजगार की तलाश में भटक रहे करोड़ों युवाओं को भी इस बजट से कोई राहत नहीं मिली। बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, उद्योगों को प्रोत्साहन या सरकारी भर्तियों को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आया। इससे साफ है कि बजट में आंकड़ों और घोषणाओं पर ज्यादा ध्यान दिया गया,जबकि जमीन से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया गया।
किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी,सभी वर्ग उम्मीद लगाए बैठे थे कि उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी, लेकिन बजट ने उनकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है। यह बजट आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के बजाय उनकी परेशानियों को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।




