Chhattisgarh

नौ सटोरिये हुए गिरफ्तार

रायपुर,20 नवंबर। रायपुर पुलिस ने राजधानी में अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए सटोरियों में घनश्याम शर्मा, राकेश कनौजे, मुकेश सागर, अशोक जाल, जय तांडी, महेन्द्र ध्रुव, मनोज बेहरा, होमलाल जांगड़े और शिवचरण चेलक शामिल है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,965 रूपये और सट्टा-पट्टी जप्त किया है। सभी सटोरियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 

Related Articles

Back to top button