नौगांव पुलिस की कार्रवाई: महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में महिला से छेड़छाड़ के मामला सामने आया था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक 29 अक्टूबर को नौगांव थाने में महिला ने राजू राईन उर्फ फैजान राईन निवासी नौगांव पर छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 IPC का मामला दर्ज किया था।

महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता के चलते थाना TI पुष्पेन्द्र मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने आरोपी राजू राईन उर्फ फैजान राईन (19) पिता असगर राईन निवासी मुसाफिर खाना थाना नौगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इनकी रही भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में TI पुष्पेन्द्र मिश्रा, SI जनकनदंनी पांडे, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र अहिरवार, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह राजावत, गजेन्द्र सिंह, पहाड सिंह, महिला आरक्षक अंकिता, रश्मि की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button