नैनपुर क्षेत्र से लापता महिला का मिला शव: आमानाला से 1 km अंदर जंगल में पत्थर के नीचे दबा मिला, 5 सितंबर को दर्ज की थी गुमशुदगी

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नगरवाड़ा परसवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में एक महिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार शनिवार को नैनपुर, चांगोटोला और परसवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को नगरवाड़ा परसवाड़ा मुख्य मार्ग पर आमानाला से करीब 1 km अंदर जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव करीब 20 दिन पुराना हो सकता है। जिसे बड़ी मशक्कत से पत्थर के नीचे से मशीनों की सहायता से बाहर निकलवाया गया।
5 सितंबर से नैनपुर में दर्ज हुई थी गुमशुदगी
जानकारी अनुसार शनिवार को एक गुमशुदा महिला की खोज के लिए मंडला जिले के थाना नैनपुर की पुलिस चांगोटोला पुलिस के पास पहुंची थी। जिसके बाद परसवाड़ा चांगोटोला और नैनपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से एक महिला का शव नगरवाड़ा मार्ग पर जंगलों में एक बड़े पत्थर के नीचे दबा पाया। जिसके बाद मशीनों की सहायता से पुलिस ने शव जंगल से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं, महिला के शव की शिनाख्त नैनपुर पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने की है। 5 सितंबर से नैनपुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी।
चांगोटोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान माैके पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सतीष साहू, चांगोटोला पुलिस के नगर निरीक्षक कृपाल साह तेकाम, दीपक चौके, चितेश्वर राहंगडाले, नैनपुर थाने से सहायक उपनिरिक्षक ब्रज किशोर पंडोरिया, परसवाड़ा पुलिस नगर निरीक्षक राजीव कुमार उइके, महेश पटले, राजेश केवट, प्रवीण जाट सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
इनका कहना है
मामले पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सतीश साहू ने बताया कि चांगोटोला और नैनपुर पुलिस ने एक गुमशुदा महिला शव मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
Source link