नेहरू पार्क में मनाई नेहरूजी की 133वीं जयंती: अशोकनगर में कांग्रेसियों ने छाया चित्र को पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

[ad_1]
अशोकनगर31 मिनट पहले
अशोकनगर के नेहरू बाल उद्यान में नेहरू जी की 133वी जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया गया। सोमवार को सुबह के समय सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पार्क में छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। इसके अलावा सभी स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह सम्मान समारोह कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि नेहरू जी को बच्चे चाचा कहते थे। इसी वजह से उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेहरू जी की जयंती पर कार्यक्रम होना चाहिए, लेकिन भाजपा के कोई कार्यक्रम नहीं किए जा रहे है। वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर याद किया, जिसके बाद नेहरू जी के बारे में अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए।
Source link