नेवज नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव: 40 वे के ताजिए ठंडे करने गए थे, नहाने के दौरान हुआ  हादसा

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजगढ़ की नेवज नदी के कर्बला घाट पर डूबे युवक का शव दूसरे दिन बुधवार को रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। युवक का शव नदी के अंदर गड्ढे में फस गया था। मंगलवार दोपहर में 40 वे के ताजिए ठंडे करने के पहले कुछ युवक नदी में नहा रहे थे। तभी नहाने के दौरान ब्यावरा माता मण्ड मोहल्ले में रहने वाला सोयल उर्फ राजा (22) गहरे पानी में चला गया था। युवक के डूबने की सूचना पर कल देर शाम तक युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। आज रेस्क्यू टीम को नेवज नदी के अंदर गड्ढे में फंसे युवक के शव को खोजने में सफलता हासिल हुई है। युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करवाने के बाद राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सौंप दिया।

ये था मामला

राजगढ़ के ब्यावरा में सोमवार को 40वे पर ताजिए निकाले गए थे। ताजियों को ठंडा करने के लिए मंगलवार को ब्यावरा से कुछ युवक राजगढ़ की नेवज नदी के कर्बला घाट पर पहुंचे थे। इसी बीच ब्यावरा के माता मण्ड मोहल्ले में रहने वाला सोयल उर्फ राजा (22) अपने चार दोस्तो के साथ नेवज नदी में ताजिए को ठंडा करने से पहले ही नहाने उतर गए और आगे चला गया, जहां गहरे पानी मे जाकर सोयल डूब गया था। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ लोग और भी पानी में कूदे और युवक को निकालने का प्रयास किया। इसी बीच जब तक जानकारी पुलिस तक पहुंची, तो पुलिस ने होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर बुलाई और शाम तक युवक को निकालने के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन शव नही मिला था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button