नीमच में हैवान पति ने पत्नी पर छिड़का कैरोसिन: आग के हवाले किया, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर; शराब के पैसे नहीं देने पर करता था मारपीट

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Neemuch
  • Set On Fire, Udaipur Referee In Critical Condition; Used To Beat Up For Not Giving Money For Liquor

नीमचएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मनासा थाना क्षेत्र के अल्हेड गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर कैरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। फिलहाल महिला का उपचार उदयपुर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मनासा थाना प्रभारी कन्हैया लाल डांगी ने बताया कि, महिला के बेटे उमंग पिता कमलेश पाटीदार (15) ने अपने पिता कमलेश पाटीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उमंग ने अपने बयान में बताया कि, कमलेश पाटीदार आए दिन शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करता था। उसकी मां मजदूरी करती है और उन्हीं से उसके पिता रूपए मांगते है। शराब के लिए पैसे न देने पर आए दिन मारपीट करते है और घर का सामान व गहने तक बेच दिए।

शनिवार की देर रात 12:30 बजे करीब उमंग अपनी मां के साथ घर पर बैठा था। तभी उसके पिता घर आए ओर महिला के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। इसी दौरान पास में रखी कैरोसिन की बोलत अचानक उठाकर महिला के ऊपर छिड़क दी और आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई।

जिसके बाद उमंग और परिजन महिला को इलाज के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाए। जहां से डॉक्टरों ने तत्काल उपचार देकर नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया। यहां से डॉक्टरों ने उदयपुर रेफर कर दिया। जहां पर महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 307 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button