नीमच में महिला कांग्रेस ने सीएम का जलाया पुतला: तय समय से 4 घंटे लेट आधा अधूला पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

[ad_1]
नीमच21 मिनट पहले
नीमच में महिलाओं और बालिकाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और दुष्कर्म के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने सीएम शिवराज के पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। जो कि सुबह 10:30 बजे होना था लेकिनभारत जोड़ो यात्रा के चलते सीएम का पुतले दहन तय समय से 4 घंटे लेट किया गया। पुतले का दहन विजय टॉकीज चौराहे पर होना था लेकिन यहां पुलिस की तैनादगी के चलते गांधी भवन से कुछ ही दूरी पर पुतला जलाकर नारेबाजी करते विजय टॉकीज चौराहे की ओर दौड़े। इसी बीच पुलिस ने रास्ते में ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उसे जलने नहीं दिया।
मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शिवराज सरकार के राज में महिलाएं और बालिकाएं असुरक्षित है महिलाओं और बालिकाओं पर निरंतर अत्याचार व दुष्कर्म बढ़ते जा रहे हैं। सीएम जो बालिकाओं के मामा बनते है वह भांजियों की हिफाजत नही कर पा रहे है। जिसको लेकर आज विरोध प्रदर्शन स्वरूप सीएम का पुतला जलाया गया है।
यही मांग की जा रही है कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, दुष्कर्म पर रोक लगाई जाए। उक्त मामले में डीएसपी विमलेश उइके ने बताया कि आज महिला कांग्रेस द्वारा अपनी मांगों को लेकर सीएम के पुतले दहन का कार्यक्रम रखा गया था जो सुबह 10:30 बजे होना था लेकिन वह भारत जोड़ो यात्रा के चलते 4 घंटे लेट किया गया है जिसे पुलिस द्वारा रोका गया है और मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देकर यहां से रवाना किया गया। सीएम का पुतला पुलिस द्वारा जलने नहीं दिया गया,लाइन ऑर्डर के लिए पुलिस यहां तैनात की गई है।
Source link