Chhattisgarh

नीति आयोग की बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

रायपुर। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होने जा रही है। ये बैठक बेहद अहम और खास मानी जा रही है। बता दें कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस बैठक में भाग लेंगे। वहीं, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की कल एक औऱ बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री साय समेत उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे।

बता दें कि, बैठक की थीम ‘विकसित भरत के लिए विकसित राज्य’ रखा गया है। सुबह 10 बजे से नीति आयोग की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और CEO शामिल भी होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।

इस बैठक में विकसित भारत के लिए विकसित राज्य एजेंडे, केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताएगी। इसके अलावा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राज्य किस तरह आधारशिला बन सकते हैं, यह भी बताया जाएगा। बैठक में उद्यमिता, कौशल और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button