निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन: कल्याण केंद्र में 9 अक्टूबर को मरीज करा सकते हैं इलाज, मोबाइल नम्बर पर कराए पंजीयन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dindori
- Patients Can Get Treatment In The Welfare Center On October 9, Registration Done On Mobile Number
डिंडौरी5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जनजाति कल्याण केन्द्र, महाकोशल बरगांव, शहपुरा में 9 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें देश के महत्वपूर्ण अनुभवी डॉक्टर इलाज करेंगे। शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ नाक, कान, गला, नेत्र, अस्थि, शिशु, हृदय रोग, स्त्री और प्रसूति रोग, चर्म रोग, किडनी, लीवर, पथरी, गैस सिकिल सेल और अन्य सभी बीमारियों का निशुल्क इलाज कर सेवाएं देंगे।
जनजाति केंद्र से एम.एल साहू ने बताया कि विशेष रूप से सिकिल सेल एनीमिया के रोगियों के लिए प्रसिद्ध डॉक्टर प्रदीप शिहारे बिलासपुर निशुल्क इलाज और परामर्श देंगे। जिन शिशुओं के हृदय में छेद है उनका फ्री आपरेशन की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। मेडिकल बोर्ड बैठाकर सभी प्रकार के दिव्यांगता प्रमाण पात्रता के अनुसार दिए जाएंगे। दिव्यांगों की समस्या के हल के लिए चलित न्यायालय लगाया जायेगा।
दिव्यांगों को आवश्यक कृत्रिम अंग/ उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे। गंभीर रोगियों के निशुल्क इलाज के लिए मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता के मामले शिविर स्थल पर निशुल्क बनाए जाएंगे। शिविर में आए सभी रोगियों को निशुल्क दवा बांटी जाएगी। मोतियाबिंद का आपरेशन निशुल्क कराया जाएगा। इलाज हेतु दिल्ली, बिलासपुर, जबलपुर, भोपाल व नागपुर के अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजन समिति जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव और एम.एल. साहू, डॉ. सी.एस.भवेदी, डॉ सुनील जैन, पारसनाथ राय से पंजीयन के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही जनजाति कल्याण केंद्र की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन की लिंक भी शेयर की है। आवश्यकता अनुसार मरीज पंजीयन कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।6264145142, 9425636637, 6265731571, 6264589607, 9425164061 कृपया अपना पंजी. पहले से ही कराए और साथ में आधार कार्ड लेकर आने की अपील भी की है।
Source link