निवाड़ी में नशा मुक्ति अभियान: पुलिस ने 12 लाख का गांजा किया जब्त, आरोपी ने खेत में लगा रखे थे 134 पौधे

[ad_1]

निवाड़ी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निवाड़ी में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक खेत से 1 क्विंटल 28 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। निवाड़ी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया रहा है। अभियान में निवाड़ी पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में निवाड़ी पुलिस अवैध गांजा अैार अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

134 छोटे-बड़े गांजे के पौधे जब्त

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा ने हवलदार सुरेश यादव के साथ विजय पिता राजाराम यादव निवासी डारियन वाला खिरक बछौड़ा के कुआं खेत में दबिश दी। यहां हल्दी और अदरक के खेत में बड़े स्तर पर गांजे की खेती करते हुए अरोपी विजय यादव को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से 134 छोटे-बड़े गांजे के पौधे जिनका वजन 1 क्विंटल 28 किलो है, जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई। जब्त गांजे की बाजार कीमत 10 हजार प्रति किलो के हिसाब से लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

आपको बता दे कि एसडीओपी पृथ्वीपुर संतोष पटेल के पर्यवेक्षण में पृथ्वीपुर थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार की टीम ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अभी तक 3 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया जा है। एक हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहिनी वर्मा, उपनिरीक्षक संदीप यादव, सहायक उपनिरीक्षक जोले सिंह मरावी समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button