पड़ोसी ने किया 16 साल की लड़की से रेप: शौच के लिए निकली थी, ​जबरन खेत में ले जाकर की वारदात

[ad_1]

रीवा9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 9 अक्टूबर की अल सुबह 5 से 6 बजे के बीच लड़की घर से शौच के लिए निकली थी। अकेला देख आरोपी पड़ोसी भी पीछे-पीछे पहुंच गया। आरोपी खेत में मुंह दबाकर खींच ले गया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। वारदात के बाद पीड़िता डर गई। वारदत मऊगंज थाने के समीपी ग्राम की है।

काफी समय तक बेटी नहीं लौटी, तो परिजन खोजने लगे। इसी बीच ​प​ड़ोसी युवक के मकान से लड़की को निकलते हुए पिता ने देख लिया। गलत होने की आशंका पर माता-पिता ने डरी हुई बेटी को मनाया। पीड़िता ने दूसरे दिन मां को आप बीती बताई। वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे।

हालांकि पीड़िता दो दिन तक पुलिस को कहानी नहीं बता पा रही थी। तीसरे दिन लड़की ने महिला पुलिसकर्मी के सामने बयान दिए। इसके बाद मेडिकल चेकअप कराया। रेप की घटना सामने आने पर 11 अक्टूबर की देर रात FIR हुई। फिलहाल आरोपी फरार है। ये

मऊगंज एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के बाद एमएलसी कराई है। आरोपी युवक 21 वर्ष का है। वह पीड़िता का पड़ोसी है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही है। रेपिस्ट युवक पुलिस की रडार में आ गया है। जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button