Chhattisgarh

निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन सहित ₹3.10 लाख का माल बरामद

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने चोरी की घटना के चंद घंटों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम खपरीकला स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सहित कुल ₹3.10 लाख का माल जप्त किया गया है।

प्रार्थी रामेश्वर आडिल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका थाना तिल्दा नेवरा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत है और ग्राम खपरीकला में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास प्रोजेक्ट की निगरानी उसकी जिम्मेदारी है।

दिनांक 08 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 4 बजे चौकीदार गोविंद निषाद ने प्रार्थी को सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति गैस कटर से एम.एस. प्लेट (8 एम.एम.) काटकर चारपहिया वाहन में लोड कर चोरी कर ले गए हैं।

रिपोर्ट के आधार पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 452/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं चौकीदार से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की।

टीम द्वारा चोरी में प्रयुक्त वाहन के संबंध में जानकारी एकत्र की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस टीम को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार और दीप साहू, दोनों निवासी नेवरा, के रूप में हुई। तत्पश्चात टीम ने दोनों को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया।

बरामद सामान और गिरफ्तारी –

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से

  • तीन एम.एस. प्लेट (8 एम.एम.)
  • चारपहिया वाहन क्रमांक CG 04 NK 3677
    मूल्य ₹3,10,000/- बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार, पिता धूलचंद देवांगन, उम्र 35 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
  2. दीप साहू, पिता सुखराम साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा) के साथ सउनि. बी.एल. देवांगन, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन एवं किशोर शर्मा की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button