नियुक्ति: सुदीप सम्राट प्रजापति बने चंद्रशेखर आजाद कॉलेज की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Sudeep Samrat Prajapati Became The Chairman Of The Public Participation Committee Of Chandrashekhar Azad College
सीहोर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुदीप सम्राट प्रजापति को विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर शहर के भोपाल नाका स्थित चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनका मनोनयन मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है।
गौरतलब हो कि युवा नेता श्री प्रजापति कई वर्षों से भाजपा के युवा नेता हैं। छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने हैं। जो कि पार्टी के प्रति समर्पण और छात्रों के हित में किए गए कार्यों में सफल परिणाम लाएंगे।
इस मौके पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रजापति ने बताया कि शीघ्र ही सादगी के साथ पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी का पूरी कर्मठता और ईमानदारी से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधायक सुदेश राय सहित अन्य के प्रयासों से वर्तमान में क्षेत्र में शिक्षा का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में हमारी सरकार के द्वारा अनेक विकास कार्य हुए है। जिससे महाविद्यालय क्षेत्र में उत्कृष्टता का माडल बन गया है। यहां पर आने वाले विद्यार्थियों के लिए अनेक तरह की सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी। नव नियुक्त महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रजापति को क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।
Source link