निगमायुक्त शिविर: नगर निगम सरकार-आपके द्वार अभियान आज से शुरू, पहली सुनवाई मुड़ियाखेड़ा में

[ad_1]
मुरैना27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम सोमवार से नगर निगम सरकार-आपके द्वार अभियान शुरू कर रही है। अभियान का आगाज वार्ड 1 मुड़ियाखेड़ा में सुबह 8 बजे से होगा। महापौर व निगमायुक्त शिविर में उपस्थित लोगों को सुनेंगे और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराएंगे। महापौर शारदा सोलंकी के मुताबिक, शहर की जनता के बीच पहुंचकर अभियान के तहत उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।
वार्ड में जो भी समस्याएं होंगी चाहे वह निर्माण कार्य की हो, सड़क की हो, पेयजल की हो, साफ सफाई स्वच्छता की हो, सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण तत्काल करने की कोशिश की जाएगी। अभियान के संचालन का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान शहर के सभी वार्ड में प्रतिदिन चलाया जाएगा। अभियान में नगर निगम के शाखाओं के प्रभारी नोडल अधिकारी , कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी, वार्ड दरोगा मौजूद रहेंगे। जो समस्याएं तत्काल निराकरण हो सकेंगी उन्हें तत्काल निराकरण किया जाएगा और जो समस्याएं समय सीमा की होगी उन्हें उस समय सीमा में पूर्ण कर शहर की जनता को विकास उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
अभियान के दौरान एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद अपनी सहभागिता देते हुए जनता की समस्याएं सुनेंगे। नगर निगम आयुक्त संजीव जैन का कहना है कि यह नगर निगम महापौर की एक अच्छी पहल है। जनता के बीच में पहुंचने से उनकी समस्याएं हमें पता चलेगी और उन समस्याओं का हम जल्द निराकरण करेंगे।
Source link