Chhattisgarh

नाम ट्रांसफर के लिए मांगी रिश्वत, RTO क्लर्क गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी में ACB ने RTO के क्लर्क को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगे थे। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शोभा राम देवांगन रायपुर RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। वह फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने इस काम के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने रायपुर ACB से की।

शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को ACB की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब आरोपी शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। ACB की टीम रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button