शारदीय नवरात्र पर्व का उत्साह: महिलाओं ने की 18 किलोमीटर पैदल यात्रा, मां जालपा को ओढाई 72 मीटर लंबी चुनरी

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शारदीय नवरात्र पर्व की अष्टमी पर सोमवार को खिलचीपुर शहर में मां भगवती की आराधना के कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें जगह-जगह माता के दरबार सजाकर भजन-कीर्तन व गरबा नृत्य के आयोजन किए।

गर के अस्पालेश्वर महादेव समिति की महिलाओं ने चुनर यात्रा भी निकाली। जिसमें 13 किलोमीटर पैदल चल कर माता जालपा को 72 मीटर लंबी चुनर ओढाई और सुख समृद्धि की कामनाएं मांगी।

खिलचीपुर नगर के अस्पताल परिसर में बने शिव मंदिर से समिति की महिलाओं ने लगातार 8वें साल 72 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं माता के जयकारे लगाते हुए, हाथों में चुनरी लेकर खिलचीपुर से 13 किलोमीटर का सफर करते हुए, मां जालपा माता मंदिर पहुंची। माता जालपा को चुनरी ओढ़ाकर सुख समृद्धि की कामनाएं की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button