औद्याेगिक क्षेत्र में आग लगने की घटना: केमिकल प्लांट में लगी आग

[ad_1]
देवासएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

इंदाैर राेड पर औद्याेगिक क्षेत्र में स्थित नवीन फ्लाेरीन कंपनी में शुक्रवार शाम काे आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर निगम, औद्योगिक क्षेत्र से फायर ब्रिगेड माैके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। इस कंपनी में केमिकल बनाया जाता है, उसी स्थान पर आग लगी है।
कंपनी में आग लगते ही धुआं उठते हुए दूर तक दिख रहा था। कंपनी में कर्मचारी ने इमरजेंसी सायरन बजाया। अच्छी बात यह है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी लगते ही औद्यौगिक पुलिस माैके पर पहुंच गई। निगम से दो फायर ब्रिगेड पहुंची, जिन्होंने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। निगम के सहायक फायर अधिकारी प्रतीक शर्मा ने बताया, कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही 2 दमकल लेकर पहुंचे। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट हाेना बताया जा रहा है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us