Chhattisgarh

नशे में वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 29 चालकों पर कार्रवाई

कोरबा, 03 फरवरी। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान थाना उरगा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले कुल 29 वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे स्वयं की जान के साथ-साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने, नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। कोरबा पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button