नशा मुक्ति अभियान में कार्रवाई: 3 किलो 84 ग्राम के गांजे के 10 पौधे जब्त, अवैध मादक पदार्थ की खेती करने वाला गिरफ्तार

[ad_1]
निवाड़ी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

निवाड़ी जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान में पृथ्वीपुर पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ग्राम पंचायत मनेथा में पहुंची। उन्होंने यहां से गांजे की खेती कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। उससे तीन किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है।
पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनेथा में पुलिस ने अवैध गांजे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के साथ-साथ नए-नए आयामों के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
युवक से बरामद किए गांजे के 10 पौधे
पृथ्वीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मनेथा ग्राम में अवैध रूप से गांजे को बेचने के लिए गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पृथ्वीपुर, चौमो चौकी प्रभारी और पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत मनेथा में घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने धनीराम कुशवाहा नाम के युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से गांजे के करीब 3 किलो 84 ग्राम के 10 पौधे बरामद किए। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 34 हजार बताई जा रही है।
ये रहे मौजूद
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक डीएस परमार, एसआई श्याम लाल अहिरवार, आरक्षक कबीर, आरक्षक सानू, जितेंद्र, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
Source link