नशा बना पारिवारिक विवाद का कारण: शराबी पति से तंग आकर खुद पर डाला केरोसिन, तो पति ने जलता कागज फेंका; महिला की हालत गंभीर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • Tired Of Drunken Husband, He Poured Kerosene On Himself, Then The Husband Threw The Burning Paper; Woman’s Condition Critical

बैतूल4 मिनट पहले

बैतूल में पारिवारिक विवाद में महिला के जलने का मामला सामने आया है। शराबी पति की पिटाई से परेशान महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल लिया था। महिला को लगा कि इससे पति पिटाई करना रोक देगा, लेकिन पति ने केरोसिन से भीगी महिला के ऊपर जलता हुआ कागज फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति पति नितेश साहू (25) निवासी बुंडाला का अपने पति नितेश से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच यह झगड़ा इतना बढ़ा की गुस्साई पत्नी ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। बताया जा रहा है कि पति ने इस बीच पत्नी को ऐसा करने से रोकने के बजाय एक कदम आगे बढ़ते हुए पत्नी के शरीर पर आग फेंक दी, जिससे वह धधक गई। महिला के मुताबिक पति ने पहले गैस पर कागज जलाकर बीड़ी सुलगाई और वहीं जलता हुआ कागज उसके ऊपर फेंक दिया, जिसमें वह आग से बुरी तरह झुलस गई।परिजन जानकारी लगते ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

दो-तीन घंटे तक करता रहा पत्नी की पिटाई
पीड़ित महिला ज्योति साहू ने बताया कि हमेशा उसका पति नितेश साहू शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था। कल वह मटन लेकर आया, जिसको कुत्ता लेकर भाग गया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इस बार विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। वह दो तीन घंटे तक उसकी पिटाई करता रहा। इस बीच वह उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह नहीं माना।

महिला के ऊपर फेंका जलता हुआ कागज
महिला के केरोसिन डाल लेने पर भी वह नहीं रुका। वह बोला मरने वाले ऐसे नहीं मरते। उसने एक कागज जलाया और उस पर फेंक दिया। उसके कपड़े केरोसिन से भीगे हुए थे, जिन्होंने आग पकड़ ली। पति के जलाने से वह बुरी तरह आग में झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।

,

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button