नशामुक्ति अभियान: अवैध शराब जब्त, सौ से ज्यादा पर कार्रवाई की

[ad_1]

खरगोन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वाहन चालकों की मशीन से जांच की जा रही है। - Dainik Bhaskar

वाहन चालकों की मशीन से जांच की जा रही है।

जिले में अवैध शराब सहित अन्य गतिविधियों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आदेश के बाद पुलिस व आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। दो दिन में दोनों विभागों ने सैकड़ों लीटर अवैध शराब के साथ 100 से ज्यादा लोगों के केस बनाकर गिरफ्तारी की है। साथ ही दो व चार पहिया वाहन चालकों की भी ब्रीथ एनालाइजर से जांच हो रही है। धड़ल्ले से हो रही कार्रवाई के कारण अवैध शराब से जुड़े लोग दहशत में है।

अभियान के तहत पुलिस ने स्कूल, कॉलेज़ों के आसपास गुमटी, होटलों व दुकानों की जांच की। इसमें 75 केस बनाकर 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 97 हजार 379 रुपए मूल्य की 501 लीटर बल्क अवैध शराब जब्त की है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ 21 केस दर्ज किए हैं। इसमें 31 आरोपियों को पकड़ा गया। नशे में वाहन चलाने वालों 20 प्रकरणों में 20 लोगों के खिलाफ मोटर एक्ट में केस दर्ज किया है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालो के खिलाफ 64 प्रकरणो में 64 लोगों सिगरेट एंड तम्बाकू निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि अभियान मंे लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। रविवार रात को जैतापुर, खंडवा रोड व बिस्टान नाका क्षेत्र में लोगों को शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button