नवचंडी ग्राउंड पर 81 फीट का जलेगा रावण: खंडवा में दशहरा उत्सव पर रावण दहन का 6 जगह बड़े आयोजन; जानिए… कहां क्या रहेगा खास

[ad_1]

खंडवा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नवचंडी धाम पर सबसे ऊंचा 81 फीट का रावण दहन होगा। - Dainik Bhaskar

नवचंडी धाम पर सबसे ऊंचा 81 फीट का रावण दहन होगा।

दहशरा उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई है। कोरोना काल के दो साल बाद यह उत्सव पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। शहर में 6 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। मैदान पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 31 से 81 फीट ऊंचाई तक के पुतले जलाए जाएंगे। कलाकार रावण के पुतलों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

बुधवार 5 अक्टूबर को नेहरू स्कूल मैदान, मां नवचंडी मेला, स्टेडियम मैदान, एसएन कॉलेज मैदान, राम नगर और नई मंडी के पास रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। इनमें कहीं पर शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी तो कहीं हरदा और बुरहानपुर कलाकारों के बीच आतिशबाजी का मुकाबला किया जाएगा।

जानिए… शहर में किस स्थान पर रावण दहन में क्या रहेगा खास और क्या व्यवस्था

सांई राम नगर

सांई राम नगर में रावण का 31 फीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा। इसके लिए नवचेतना शक्ति संगठन द्वारा तैयारी की जा रही है। समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाबू ने बताया कि कार्यक्रम रात 9 बजे होगा। कार्यक्रम का यह 30 वर्ष है।

रोशनाई रोड नई मंडी

रोशनाई रोड नई मंडी के पास श्री दादाजी उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि इस साल 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे होगा। समिति के उपाध्यक्ष शिवा पंवार, सचिव संदीप सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम सैनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन कर कॉलोनी के प्रतिभावान विद्यार्थी और खिलाड़ियों सम्मानित भी किया जाएगा। आतिशबाजी हरदा के कलाकार करेंगे।

स्टेडियम मैदान

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित स्टेडियम मैदान पर श्री नील कंठेश्वर अंजनी शक्ति संगठन दशहरा उत्सव समिति द्वारा 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा। यहां लोगों के बैठने के लिए व्यवस्थित जगह रहेंगी।

एसएन कॉलेज मैदान

एसएन कॉलेज खेल मैदान पर श्री नील कंठेश्वर गोलमाल बाबा दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष बलराम वर्मा ने बताया यहां 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। आतिशबाजी का मुकाबला हरदा बुरहानपुर के कलाकारों के बीच होगा। क्षेत्र में प्राचीन श्री राम मंदिर है। यहां दर्शन के बाद के बाद ही शहर के लोग उत्सव मनाते हैं।

मां नवचंडी मेला मैदान

मां नवचंडी देवी धाम दशहरा उत्सव समिति द्वारा 81 फीट ऊंचे पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर के महंत बाबा गंगाराम ने बताया कि शिवाकाशी की आकर्षक आतिशबाजी होगी। दस सिर के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। समिति संयोजक गौरीशंकर वर्मा ने बताया कि मेला ग्राउंड पर 31साल से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम रात 8 बजे होगा। आतिशबाजी के दौरान ऐसा आभास होगा जैसे भगवान रामचंद्र रावण से युद्ध कर रहे हो।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button