नवगठित देवरी नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा: निर्दलियों के सहयोग से निर्विरोध अध्यक्ष बने रविंद्र रघुवंशी, जगदीश चौरसिया ने संभाली उपाध्यक्ष की कुर्सी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • With The Help Of Independents, Ravindra Raghuvanshi Became The President Unopposed, Jagdish Chaurasia Took Over The Chair Of The Vice president

रायसेन44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन जिले की नवगठित देवरी नगर परिषद में भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। नगर परिषद के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कराए गए। जिसमें दोनों ही पदों पर भाजपा ने निर्विरोध कब्जा किया। बीते दिनों हुए चुनाव में परिणामों के बाद परिषद में भाजपा के छह, कांग्रेस के चार-पांच निर्दलीय पार्षद जीतकर पहुंचे थे।

बहुमत किसी के पास नहीं होने से निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई थी। इसमें भाजपा ने जिले के बाकी निकायों की तरह यहां भी निर्दलियों को अपने पाले में कर चुनाव को एकतरफा कर दिया था। स्थिति को देखते हुए चुनाव के समय कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद भी नाम वापस ले लिया।

तीन उम्मीदवार में से चुने गए रविंद्र

नई नगर परिषद बनी देवरी के पहले चुनाव को लेकर नगर के लोगों में उत्साह था। शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने उम्मीद के मुताबिक पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध बना लिए। वैसे भाजपा से तीन लोग अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे, लेकिन अंत में रविंद्र रघुवंशी के नाम पर सहमति बनी। इसमें विधायक रामपाल सिंह और पूर्व विधायक रामकिशन पटेल की भूमिका रही।

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का विचार बनाया था, लेकिन निर्दलियों को भाजपा के पाले में जाते देख अपना विचार त्याग दिया। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस पार्षद दिनेश अहिरवार सहित दो निर्दलीय पार्षदों ने अपने नामांकन जमा किए, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समझाइश के बाद तीनों ने नामांकन वापस ले लिया और भाजपा पार्षद जगदीश प्रसाद चौरसिया को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button