नवंबर में 2 व दिसंबर में 5 दिन शादी के: शुक्र तारा अस्त होने से देवउठनी ग्यारस पर नहीं होगी शादियां

[ad_1]
बड़वानी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- नवंबर में 2 व दिसंबर में 5 दिन शादी के मुहूर्त, 14 जनवरी से फिर होंगे विवाह
दीपावली के बाद अब शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है लेकिन इस बार शादियों के मुहूर्त कम होने के कारण लोगों अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हर साल देव उठनी ग्यारस पर ही शादियों की शहनाई सुनाई देती थी। इस बार शुक्र तारा अस्त होने के कारण देवउठनी ग्यारस पर शादी के लिए मुहूर्त नहीं हैं। इससे शादियां नहीं होगी। हालांकि कई समाज में तुलसी विवाह पर ही शादी करने की प्रथा होने से वह शादी कर सकते हैं।
पंडित चेतन उपाध्याय ने बताया इस बार शादियों के मुहूर्त कम है। यहां तक कि देव उठनी ग्यारस पर भी शादी का मुहूर्त नहीं है।
ऐसे में विवाह को लेकर लोगों कम दिन मिलेंगे। इस बार शुक्र तारा 24 नंवबर को अस्त होगा। इससे विवाह नहीं हो पाएंगे। देवउठनी ग्यारस 4 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार नवंबर माह में 2 दिन व दिसंबर माह में 5 दिन ही शादी के मुहूर्त है। इसके बाद जनवरी में कुछ दिन के बाद एक मई से शादियों के लिए उचित मुहूर्त है। उधर शादी समारोह को लेकर लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों की खरीदी शुरू कर दी है। वहीं बैंड, मैरिज गार्डन, कैटरिंग,
ये हैं शादियों के मुहूर्त
पंडित चेतन उपाध्याय के अनुसार इस बार नवंबर माह में 25व 26, दिसंबर माह में 2, 7, 8, 9, 14 को मुहूर्त है। इसके बाद 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो जाएगा। जो 14 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद 17 से 22 फरवरी तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद होलाष्टक होने से शादियां नहीं होगी। 1 मई से फिर शादियां होगी।
Source link