नर्मदा में मिली विदिशा के युवक की लाश: चार दिन पहले उदयपुरा में डूबा, नर्मदा ब्रिज तक बहकर पहुंचा

[ad_1]
नर्मदापुरम4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक राजकुमार चौरसिया।
नर्मदापुरम में औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाइवे फोरलेन पर नर्मदा ब्रिज के पास नदी में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान विदिश जिले के राजकुमार चौरसिया (24) के रुप में हुई। 13 नवंबर की दोपहर में युवक राजकुमार उदयपुरा के केतो घाट पर नहाते समय डूब गया था। जिसकी तलाश जारी थी। चार दिन बाद उसकी लाश बहकर नर्मदा ब्रिज के पास पहुंची। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान राजकुमार के रुप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन को जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
मृतक राजकुमार सिंधी कॉलोनी पानबाग विदिश का रहने वाला था। 13 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे बीच वह केतो घाट पर नहा रहा था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। उदयपुरा पुलिस द्वारा युवक की घाट पर तलाशी के लिए रेस्क्यू चला। उसके डूबने की सूचना और फोटो भी आसपास के थानों में भेजी गई थी। गुरुवार को उसका शव नर्मदा ब्रिज के पास दिखा। पानी में चार दिन मृतक की बॉडी रहने से फूल गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया। पानी में डूबने से मृत्यु होना पाया गया।
Source link