नर्मदा में मिला लापता युवक का शव: राजस्थान मिष्ठान भंडार का कारीगर 1 दिन से था लापता, हुलिया से पहचान

[ad_1]
नर्मदापुरम39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक पुनाराम गोदारा।
नर्मदापुरम में राजस्थान मिष्ठान भंडार के लापता कारीगर का शव गुरुवार को नर्मदा नदी में मिला। युवक बुधवार से लापता था। गुमशुदगी गुरुवार दोपहर 3 बजे ही दर्ज हुई थी। ढ़ाई घंटे बाद शाम 5.30 बजे उसका शव मंगलवारा घाट के पास नर्मदा नदी में मिला। उसके कपड़े और चेहरे से उसकी पहचान हो पाई। मृतक युवक पुनाराम पिता उदाराम गोदारा(25) निवासी ग्राम नेवरा जोधपुर राजस्थान है। जो वर्तमान में नर्मदापुरम में इंदिरा चौक स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार पर कचोरी बनाने का काम करता था। बुधवार सुबह 10 बजे पुनाराम मिष्ठान भंडार मालिक की बाइक लेकर कहीं चला गया। शाम तक नहीं लौटने पर उसकी शुरू की। एसआई प्रवीण कुमार यादव ने बताया गुरुवार दोपहर 3 बजे उसके ममेरा भाई मंशाराम ने गुमने की रिपोर्ट कराई। शाम 5.30 बजे मंगलवारा घाट के पास एक शव नदी में दिखने की सूचना आई। स्टाफ ने जाकर शिनाख्त की। लोअर और चेहरे से उसकी पहचान हुई। बाइक काले महादेव मंदिर के पास मिली है। सुसाइड है या घटना, ये जांच के बाद की स्पष्ट होगा।
Source link




