नर्मदापुरम! कांग्रेस में दिखी गुटबाजी: प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिवस के पोस्टर से जिलाध्यक्ष गायब, तस्वीरें हुई वायरल

[ad_1]
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस चौक पर लगा पोस्टर।
भारत जोड़ों यात्रा निकालने वाली कांग्रेस पार्टी की एक बार फिर नर्मदापुरम में गुटबाजी सामने आई। यह गुटबाजी पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर लगे पोस्टर में दिखी। पोस्टर से जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार को ही गायब कर दिया। पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर नगर के छोटे से नेताओं की तस्वीर लगाई गई। लेकिन जिला अध्यक्ष को छोड़ दिया गया। जिससे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार और नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा के बीच आपसी मतभेद को दिखा रहे है। हालांकि यह पहला मौका नहीं जो पोस्टर में तस्वीर छोड़ी हो। पहले भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की तस्वीरें गायब होती आई है। शुक्रवार को कमलनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर लगे पोस्टर में निवेदक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा का नाम लिखा है। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार को पद से हटाने, विरोध पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जिलेभर में अधिकांश जगह हारने मिलने पर जिलाध्यक्ष के इस्तीफे की मांग उठी थी।

भाजपा नगर मंत्री ने लिखा कांग्रेस में गुटबाजी
भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की तस्वीर होडिंग में नहीं होने पर लिखा कि यह कांग्रेस में गुटबाजी है। भारत जोड़ों यात्रा निकालने वाली पार्टी में गुटबाजी। शहर में लगे होर्डिंग में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष को पोस्टर से छोड़ा।
इनका कहना
- -कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद फौजदार ने कहा मैं सुबह से अपने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल कमलनाथ जी का जन्मदिन मनाने आ गया हूं। मुझे पोस्टर की जानकारी नहीं। नगर अध्यक्ष ने मेरी तस्वीर क्यों नहीं लगाई। इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। फोटो लगाना नहीं लगाना यह उन पर निर्भर है।
- -नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा जो पोस्टर लगे है, वह मैंने नहीं, पार्टी के चाहने वाले कार्यकर्ताओं ने लगाएं है। मैंने पोस्टर नहीं लगाएं। जन्मदिन का निजी पाेस्टर है, यह राजनीतिक नहीं। जो पदाधिकारी की तस्वीर अनिवार्य हो। हमारे बीच में कोई मतभेद नहीं है। जिला अध्यक्ष के साथ ही मिलकर हमने कमलनाथ जी का जन्मदिवस मनाया।
Source link