नर्मदाचंल में गुलाबी ठंड: हिल-स्टेशन पचमढ़ी में सीजन में पहली बार 10 डिग्री तक तापमान, तापमान गिरने की जताई थी संभावना

[ad_1]
नर्मदापुरम33 मिनट पहले
नर्मदाचंल संभाग में गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। दिवाली की रात से जिले के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई। सर्द हवाओं के साथ सुबह ठंडी रहीं। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री पहुंचा। 24 घंटे में 3 डिग्री पारे में गिरावट हुई। नर्मदापुरम में 1.7 डिग्री तापमान गिरा। मौसम विशेषज्ञों की संभावना सही साबित हुई। 10 दिन पहले मौसम विशेषज्ञों ने दिवाली की रात के तापमान में तीन या चार डिग्री की और गिरावट होने की संभावना जताई थी। संभावना अनुसार नर्मदापुरम, पचमढ़ी समेत बैतूल और अन्य जिलों में तापमान में 2 से3 डिग्री तक कि गिरावट हुई।
मंगलवार सुबह से साफ मौसम बना हुआ है। लेकिन सुबह 8 बजे तक ठंडक रही। दोपहर में गर्म मौसम है।
शुरुआती दौर को देखते हुए संभावना है कि इस बार ठंड अच्छी पड़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञों ने 10 दिनों पहले दिवाली तक रात के तापमान में तीन या चार डिग्री की और गिरावट होने की संभावना जताई थी। आगामी 28 अक्टूबर तक मौसम में विशेष प्रकार के परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
पचमढ़ी और नर्मदापुरम में रात का तापमान
- तारीख नर्मदापुरम पचमढ़ी
- 22 अक्टूबर 17.7 12.3
- 23 अक्टूबर 17.0 12.6
- 24 अक्टूबर 17.4 13.5
- 25 अक्टूबर 15.7 10.6
(4 दिनों में न्यूनतम तापमान)
Source link