नपा में आयोजित हुआ दीपोत्सव मिलन समारोह: अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, बोले- परिवार की तहह ही मिलकर करेंगे विकास कार्य

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • The President Gave The Gift Of Deepawali To All The Employees, Said We Will Do Development Work Together With The Family

सीहोर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीहोर के नपा सभाकक्ष में शुक्रवार को दीपोत्सव पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया। नपा कर्मचारियों ने अध्यक्ष से दीपावली से पहले वेतन और साथ ही एरियर की मांग की थी। कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले ही वेतन और एरियर दे दिया था। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने प्रिंस और नगर पालिका के सीएमओ योगेन्द्र पटेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी भी मौजूद रहे।

नपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुरूप हम सभी मिल-जुलकर नगर के विकास में सहयोग करेंगे। एक परिवार की भांति नगर के विकास में सभी नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी पार्षदगण एक साथ मिलकर कार्य करें ऐसी अपेक्षा है। यहां पर कार्य के लिए आने वाले क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण हमारी सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने दीपावाली मिलन समारोह में सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार का पक्षपात किसी भी जनप्रतिनिधि से नहीं होगा, यह नगर आप सभी का है इसलिए सभी वार्ड को अपना वार्ड समझकर ही विकास तेजी से करना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना होगी। उन्होंने नपा कर्मचारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button