नपाध्यक्ष चुनाव में आमने-सामने हो सकती है देवरानी-जेठानी: कांग्रेस से भारती पाटिल का नाम तय, बीजेपी से वैशाली पाटिल दावेदार, दिलचस्प हुआ नपा चुनाव

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- Bharti Patil’s Name Decided From Congress, Vaishali Patil Contender From BJP, Napa Election Became Interesting
बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, इसमें देवरानी और जेठानी आमने-सामने आ सकती हैं। कांग्रेस से जेठानी भारती विनोद पाटिल पहले से ही कांग्रेस की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित है तो वहीं भाजपा में तीन दावेदार हैं जिसमें निवृत्तमान नपाध्यक्ष की पत्नी मीना राजेश चौहान, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय यादव की पत्नी चंचला यादव और पूर्व नपा उपाध्यक्ष वैशाली सुजीत पाटिल शामिल है। अगर मीना चौहान, वैशाली सुजीत पाटिल के नाम पर पार्टी में सहमति नहीं बनी तो कांग्रेस से जेठानी भारती पाटिल और भाजपा से वैशाली पाटिल आमने सामने होंगी।
27 सितंबर को हुआ था पार्षद पद का मतदान, 30 को परिणाम आए
नेपानगर नगर पालिका पार्षद चुनाव के लिए मतदान 27 सितंबर को हुआ। 30 सितंबर को परिणाम सामने आए थे। अब नपाध्यक्ष का चयन पार्षद करेंगे। नगर में 24 वार्ड हैं। कांग्रेस को 12 वार्ड में जीत मिली। जबकि भाजपा के खाते में 10 सीटें आई। 2 निर्दलीय भी चुनाव जीते। अब अध्यक्ष पद की कवायद चल रही है। इससे पहले कांग्रेस के 12 पार्षद तीर्थदर्शन पर चले गए हैं तो वहीं भाजपा ने अपने 10 पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय का समर्थन हासिल कर लिया है। इस तरह भाजपा के पास 11 पार्षद होने से 2 पार्षदों का समर्थन और चाहिए तो वहीं कांग्रेस को महज एक पार्षद का समर्थन चाहिए।
निर्दलीयों के संपर्क में अध्यक्ष पद के दावेदार
भाजपा ने एक निर्दलीय को अपने पक्ष में कर समर्थन हासिल कर लिया है तो वहीं दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी सरला प्रवीण काटकर से भी अध्यक्ष पद के दावेदार अपने पक्ष में वोट कराने की जुगत में हैं। इधर भाजपा को उम्मीद है कि यह प्रत्याशी भाजपा से नाराज होकर चुनाव लड़ी इसलिए वापस भी आ सकती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अभी सम्मेलन की तारीख भी तय नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि शहर से तीर्थ दर्शन पर गए कांग्रेस पार्षद भी सम्मेलन की तारीख तय होने पर ही नगर में आएंगे। कुछ मिलाकर अध्यक्ष चयन प्रक्रिया काफी दिलचस्प होने वाली है।
इन वार्डों से चुनाव जीते अध्यक्ष पद के दावेदार
वार्ड | विजयी प्रत्याशी | पार्टी | वोट मिले |
8 | राजेश चौहान | भाजपा | 327 |
12 | चंचला विजय यादव | भाजपा | 339 |
16 | भारती विनोद यादव | कांग्रेस | 367 |
24 | वैशाली सुजीत पाटिल | भाजपा | 255 |
Source link