Chhattisgarh

नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला की पीआईसी गठित,7 पार्षद बने सभापति

जांजगीर 19 मार्च । नगर पालिका परिषद के निर्वाचन के बाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल पीआईसी सदस्यों का गठन कर लिया है पब्लिक इन काउंसिल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वर्तमान में पार्षद मोतीलाल डहरिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन यादव अजीत गढ़ेवाल, सुनीता यादव, खुशबू राठौर, गुड्डू कहरा, रघुनंदन कश्यप को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, नगर पालिका क्षेत्र जांजगीर नैला के 7 पार्षदों को सभापति बनाया गया है जिनमें से 2 महिला पार्षद भी शामिल है।


मनोनीत सभापतियों की सूची-

1.नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखादेवा गढ़वाल विभाग

2. नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव शिक्षा महिला तथा बाल विकास विभाग।


3.  वार्ड नंबर 22 के पार्षद मोतीलाल डहरिया सभापति आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग।


4.वार्ड नंबर 06 की पार्षद श्रीमती सुनीता यादव सभापति विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग।


5.वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती खुशबू राठौर सभापति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग।

6. वार्ड नंबर 23 के पार्षद गुड्डू कहरा सभापति राजस्व तथा बाजार विभाग।


7.  वार्ड नंबर 24 के पार्षदअजीत गढ़वाल सभापति खाद नागरिक आपूर्ति पुनर्वास तथा नियोजन विभाग।

8. वार्ड नंबर 05 के पार्षद रघुनंदन कश्यप सभापति जल विभाग।

Related Articles

Back to top button