Chhattisgarh
नगर पालिका निगम के नए सभापति बने नूतन सिंह ठाकुर

कोरबा, 08 मार्च। नगर पालिक निगम में शनिवार को सभापति का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में वार्ड के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की और नए सभापति बन गए। नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से शुरू हुई थी। बीजेपी की ओर से नूतन सिंह ठाकुर, हितानंद अग्रवाल और निर्दलीय से अब्दुल रहमान ने नामांकन दाखिल किया था।चुनाव परिणाम में नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट, हितानंद अग्रवाल को 18 वोट और अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले।
इस चुनाव में कुल 67 वार्डों में से 45 पर बीजेपी के पार्षद जीते थे, जबकि कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद जीते थे। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी अपना मतदान किया था। नूतन सिंह ठाकुर ने जीत के बाद कहा, यह कोरबा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास है। मैं नगर निगम के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करूंगा।
Follow Us