Chhattisgarh

नगर पालिका जामुल में विकास कार्यों की झड़ी

जामुल / नगर पालिका जामुल में मूलभूत कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी तत्संबंध में वार्ड क्रं. 4 शिव मंदिर के पास अध्यक्ष निधी से 1 लाख 50 हजार रुपये कि लागत की बोर खनन कार्य प्रारंभ किया गया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने भूमिपूजन करते हुए बताया कि नगर पालिका जामुल में आवश्यकता अनुसार वार्डवासियों के मांग अनुरूप कार्य कराये जा रहे है।

हमारे जामुल पालिका सभी जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनता के मांगों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। आज जो बोर खनन कार्य हो रहा है, जो कि मेरे स्वंय की निधि से व्यय होगा। ऐसे ही हर वार्ड में मांग अनुरूप विकास कार्य होता रहेगा।

बोर खनन भूमिपूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से सरोजनी चंद्राकर पार्षद वार्ड क्रं. 04, राम दुलार साहू पार्षद वार्ड क्रं. 14, हेमन्त देवांगन, विकास यादव, विजय यादव, देवेन्द्र सिंह चैहान, शैलेष सिंह, रिंकु खान साकेत मजुमदार राजेश साहू, अतुल सिंह, रामू देवांगन सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button