नगर परिषद चुनाव: बरगवां और सरई नवगठित निकायों में पहली बार चुनी जाएगी नगर सरकार, 30 वार्डों में 25 हजार मतदाता चुनेंगे अपना नेता

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Singrauli
- Municipal Government Will Be Elected For The First Time In Bargawan And Sarai Newly Formed Bodies, 25 Thousand Voters Will Choose Their Representative In 30 Wards Of Both The Councils
सिंगरौली39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिंगरौली में पहली बार नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है। दो नए नगर परिषद सरई व बरगवां में नगर परिषद चुनाव के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों परिषदों में कुल 30 वार्डों में 25 हजार से अधिक मतदाता अपना प्रतिनिधि यानी नेता चुनेंगे।
12 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है और नाम वापसी की तिथि 15 सितंबर तक निर्धारित की गई है। 15 सितंबर 2022 को उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी। 27 सितंबर को मतदान और 30 सितंबर को उसका परिणाम जारी किया जाएगा।
नगर परिषद सरई में वार्ड संख्या व आरक्षण
वार्ड क्रमांक एक एसटी के लिए, वार्ड 2 एसटी महिला, वार्ड 3 एससी महिला, वार्ड 4 अनारक्षित महिला, वार्ड 5 अनारक्षित महिला, वार्ड 6 अनारक्षित, वार्ड 7 एसटी महिला, वार्ड 8 एसटी, वार्ड 9 एससी, वार्ड 10 अनारक्षित महिला, वार्ड 11 एसटी महिला, वार्ड 12 अनारक्षित महिला, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 अनारक्षित और वार्ड क्रमांक 15 एसटी के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर परिषद बरगवां में वार्ड संख्या व आरक्षण
वार्ड क्रमांक एक अनारक्षित, वार्ड 2 एसटी, वार्ड 3 अनारक्षित, वार्ड 4 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 5 एससी महिला, वार्ड 6 अनारक्षित और वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 9 एससी, वार्ड 10 अनारक्षित, वार्ड 11 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 12 एसटी महिला, वार्ड 13 एसटी महिला, वार्ड 14 एससी महिला और वार्ड 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है।
दोनों परिषदों में महिला के खाते में अध्यक्ष पद
सरई व बरगवां दोनों ही नगर परिषद में अध्यक्ष पद महिलाओं के खाते में गया है। शासन स्तर पर जारी आरक्षण के मुताबिक सरई नगर परिषद में अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित है। जबकि बरगवां नगर परिषद में अध्यक्ष पद एससी महिला के खाते में गया है। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद का चुनाव वार्डों से निर्वाचित सदस्यों की ओर से किया जाएगा।
नगर परिषद सरई
वार्ड संख्या- 15 मतदान केंद्र- 15 पुरुष मतदाता- 7279 महिला मतदाता- 7029 कुल मतदाता- 14308
नगर परिषद बरगवां
वार्ड संख्या- 15
मतदान केंद्र- 15
पुरुष मतदाता- 5913
महिला मतदाता- 5498
कुल मतदाता- 11411
Source link




