Chhattisgarh

नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदारों पर की छापेमारी, 1100 किलों बैन प्लास्टिक किया जब्त 

नगर निगम टीम पिछले कुछ समस्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचे जाने पर कड़ाई से एक्शन करते हुए नजर आई थी। नगर निगम की जांच टीम ने आज जोन क्रमांक 3 गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में जांच करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ छापा मार, जब्ती की कार्यवाही की गई है।नगर निगम रायपुर की जांच का सिलसिला आज ज़ोन 3 के पंडरी पहुंचा, जहां वनश्री इंटरप्राइसेस से लगभग 1000 किलों प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया, व जुर्माना कर हिदायत दी गई है।जिन दुकानों में बैन प्लास्टिक की नगर निगम की जांच में स्वास्थ्य कर्मी सहित स्वछता दीदी भी शामिल रही। जिन्होंने 1-1 दूकान जाकर जांच की और गड़बड़ी पाई जाने पर जब्ती कर हिदायत दी। निगम ने आज कुल 20 दुकानों में छापेमारी की जिनमें से कुछ के पास से 2 से 4 किलों बैन प्लास्टिक बरामद किया, कुल 1100 किलों प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button