देवी दुर्गा और शिव की विदाई: नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी प्रतिमाओं विसर्जन, बैंड-बाजे के साथ दे रहे विदाई

[ad_1]
नर्मदापुरम36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में गुरुवार रात को दशहरा पर्व के दूसरे दिन भी प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। सुबह से दोपहर 3 बजे तक इक्का दुक्का प्रतिमाएं विसर्जन के लिए हर्बल पार्क घाट पहुंचाती रहीं। क्रेन के माध्यम से मां दुर्गा, काली और शिवजी की प्रतिमाओं को कृत्रिम कुंड में विसर्जित किया। शाम 4 बजे के बाद प्रतिमाओं को लाने का सिलसिला तेज हुआ।

रात में उत्सव समितियां प्रतिमा लाती रहीं। रात 11 बजे तक 60 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। राजस्व, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। गाजे, बाजे के साथ भक्तों ने देवी भगवती और भगवान शिवजी की विदाई की। SDOP पराग सैनी, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, नगर पालिका प्रशासन, सिटी कोतवाली टीआई सन्तोष सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे सहित पुलिस टीम ड्यूटी पर सक्रिय रहे।

Source link