Chhattisgarh

नक्सल मुक्त भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल पर आभार कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर। नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी सफलता पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मिली इस उपलब्धि को वीर जवानों की शहादत और सरकार के दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया गया।


इस ऐतिहासिक अवसर पर जांजगीर के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।


इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन तथा भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित होने से अब युवा शिक्षा, संस्कृति और विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

Related Articles

Back to top button