धार में भाजपा की कामकाजी बैठक हुई: 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस, बूथ के सशक्तिकरण पर जोर; पन्ना प्रमुख होंगे शामिल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • Tribal Pride Day To Be Celebrated On November 15, Emphasis On Empowerment Of Booths; Page Will Be Included

धार5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की कार्य योजना को लेकर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों की शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में 9 दिसंबर तक चलने वाले निर्वाचन विभाग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी द्वारा निर्धारित त्रिदेव बीएलए को पूरे प्रण प्राण के साथ जुटकर बूथ मजबूत करने का आग्रह किया साथ पर जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नगर में जन जागरूकता का कार्य करें। आगामी कार्यक्रम में 15 नवंबर को भगवन बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में जिले के प्रत्येक संगठन के कार्यकर्ता हर्षोल्लास से मनाएंगे।

जिले के 9 नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद दिपावली मिलन समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें संगठन विस्तार और बुथ के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर के त्रिदेव, पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति सहित प्रत्येक बूथ से करीब सौ कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया।

वहीं पंचायत स्तर पर विधानसभा वार जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सरपंच का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक का संचालन राजेश डाबी ने किया था। कामकाजी बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, विश्वास पांडे, संजय शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button