धर्म: शास्त्री ने कहा- श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष प्राप्ति का साधन है

[ad_1]

दमोहएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कथा का वाचन करते कमलेश्वरानंद महाराज। - Dainik Bhaskar

कथा का वाचन करते कमलेश्वरानंद महाराज।

पितृ पक्ष के अवसर पर शहर के बेलाताल टापू सांई मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है 00हान है। शनिवार को कथा व्यास कमलेश्वरानंद महाराज द्वारा भक्तों को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की कथा सुनाई गई। जिसमें भक्ति के दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य अचेतन अवस्था में पड़े हुए हैं तथा भक्ति उन्हें लेकर प्रलाप कर रही हैं, तभी नारदजी के द्वारा उनकी इस व्यथा को समाप्त करने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाता है। जिससे वह पुनः अपने निज स्वरूप को प्राप्त हो जाते हैं।

उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप है। श्रीमद् भागवत साक्षात मोक्ष का साधन है। जब भगवान अपनी लीलाओं को करके गाेकलधाम को वापस जा रहे थे तो ऋषि मुनि महात्माओं ने भगवान से प्रार्थना की परमात्मा आप अपने धाम को जा रहे हैं और इधर कलयुग प्रारंभ हो रहा है। इसलिए ही परमात्मा कलयुग के प्राणियों के लिए के लिए मोक्ष का साधन आवश्यक रूप से निश्चित करके जाएं, तब परमात्मा श्री कृष्ण श्रीमद् भागवत महापुराण में समाहित हो गए।उन्होंने कहा यह पुराण कोई साधारण नहीं है, बल्कि साक्षात भगवान का स्वरूप है।

मुक्ति चाहने वाले व्यक्ति को निश्चित ही श्रीमद् भागवत की कथा का श्रवण करना चाहिए एवं दूसरों को इस कथा को सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में हमें अपने धर्म मार्ग से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप धर्म मार्ग पर हैं तो परमात्मा निश्चित ही आप पर कृपा करेंगे और आपका कल्याण होगा। इस दौरान आत्मदेव ब्राह्मण की कथा सुनाई। जिसमें पुत्र गौकर्ण एवं धुंधकारी का चरित्र सुनाते हुए बताया कि भागवत पुराण के आयोजन से प्रेत योनि को प्राप्त हुए धुंधकारी का उद्धार हुआ। कथा में भगवान के चौबीस अवतारों का वर्णन किया गया जिसे सुन कर श्रोता भक्ति भाव से भर गए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button