धर्म: जैन मुनि संधान सागर महाराज आज विहार कर पहुंचेंगे शहर

[ad_1]
बड़वानीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बावनगजा में अनुयायियों के साथ विहार करते मुनि संधान सागर महाराज।
दिगंबर जैन समाज के संत विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य व प्रखरवक्ता मुनि संधान सागर महाराज गुरुवार को सिद्ध क्षेत्र बावनगजा से पद विहार कर शहर पधारेंगे। मुनिश्री का सुबह 7 बजे बावनगजा रोड से शहर में मंगल प्रवेश होगा। वहां पर समाजजन और अन्य लोग मुनिश्री की आगवानी कर उनका स्वागत कर उन्हें धूमधाम के साथ मंदिर लेकर आएंगे।
समाज के मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया मुनिश्री के सान्निध्य में जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न होगी। आचार्य का पूजन होगा । मुनि संधान सागर महाराज समाजजनों को प्रवचन देंगे। मुनिश्री की आहारचर्या कर सामयिक करेंगे। दोपहर को 2 बजे धूमधाम से बैंड बाजा व ढोल-ताशों के साथ समाजजन उन्हें अंजड़ रोड स्थित नर्मदा गाेशाला ले जाएंगे। वहां पर नर्मदा गाेशाला ट्रस्ट के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वे गाेरक्षा के लिए सबसे बड़ा धन गाेधन विषय पर धर्मसभा को संबोधित करेंगे।
इसमें शहर के सभी गाेपालक और गाय माता से प्रेम करने वाले महानुभावों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आचार्य के निर्देश पर पूरे देश में दयोदय महासंघ की ओर से जगह-जगह गाेशाला बनवाई जा रही है। उसमे वृद्ध गायों और नगर में घूमने वाली गायों को गाेशाला में समुचित व्यवस्था के साथ रखा जाता है। कई गायों को वधशाला में जाने से बचाया जा रहा है। मुनिश्री ने सभी से गायों के प्रति करुणा रखने व उनकी सेवा करने की अपील की है।
गायों में फैली बीमारियों को ठीक करने के लिए सभी से उनकी मदद करने व इलाज की व्यवस्था करने में सहयोग करने की अपील भी की गई है। बीमारी फैलने के डर से दूरी नहीं बनाए। गायों की मदद के लिए सभी आगे आएंगे तभी वे समय पर स्वस्थ हो सकेगी।
Source link